Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी जी की ताजपोशी होने पर सागर के कांग्रेसजनों ने आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई देश के लिए कुर्बान तीन पीढ़ियों की ताकत के साथ सोनिया जी के नेतृत्व में पार्टी और राष्ट्र एक बार फिर आगे बढ़ेगा-

सागर/


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सोनिया गांधी का चयन किए जाने का समाचार मिलते ही कांग्रेसजनों में खुशी की लहर व्याप्त हो गई।


सोनिया गांधी जी के अध्यक्ष बनने पर सागर के कांग्रेसजनों ने कटरा स्थित जयस्तंभ के सामने आतिशबाजी चलाकर जोरदार नारेबाजी के बीच खुशियां मनाई तथा एक दूसरे को बधाईयां देकर मिठाईयां बांटी।
                   कांग्रेस वर्किंग कमेटी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी को एक बार फिर चयनित किए जाने की खबर देर रात सोशल मीडिया पर जारी होते ही सागर की स्थानीय कांग्रेसजनों में खुशी की लहर फैल गई। इस खबर के बाद देर रात ही कई कांग्रेसजन अपने घरों से निकलकर मुख्य बाजार में पहुंच गए और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देने का दौर शुरू हो गया। 



                   श्रीमती सोनिया गांधी जी को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुने जाने पर शहर के मुख्य बाजार कटरा स्थित जयस्तंभ के पास पहुंचे मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह चावला प्रदेश कांग्रेस सचिव अमित दुबे रामजी पूर्व पार्षद राकेश राय गोवर्धन रैकवार ब्लॉक अध्यक्ष शरद पुरोहित युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान हेमराज रजक प्रदीप सेठ सुरेंद्र चौबे शौकत अली राजेश जैन मयंक तिवारी देवेश मिश्रा मनु सोनी राहुल सोनी पं आर्यदीप दुबे सुरेश जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए सोनिया गांधी जी के मनोनयन पर आतिशबाजी चलाकर खुशियां मनाई और मिठाइयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी।



                   इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने कहा कि सी डब्लयू सी द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी जी का चयन किए जाने का निर्णय स्वागत योग्य है। देश की एकता और अखंडता के लिए तीन पीढ़ियों के बलिदानी परिवार की सदस्य के रूप में सोनिया गांधी जी ने अनेक बार राष्ट्र और पार्टी के प्रति अपनी निस्वार्थ निष्ठा समर्पण और जिम्मेदारी को प्रमाणित किया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने केंद्र सहित कई राज्यों में सरकार बनाई थी और देश की एकता और अखंडता के लिए कांग्रेस ने अपना योगदान दिया है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर पुनः उनके चयन से एक बार फिर कॉन्ग्रेस अपनी पुरानी ताकत के साथ मजबूत होगी।



                   वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने श्रीमती सोनिया गांधी जी को एक बार फिर पार्टी की कमान सौंपी जाने के सीडब्ल्यूसी के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी नियुक्ति से पार्टी संगठन और समाज में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। श्रीमती सोनिया गांधी जी ने एक बार फिर इस जिम्मेदारी को संभाल कर भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम के साथ निष्ठा और समर्पण का बड़ा उदाहरण पेश किया है। श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा  कमान संभालने के बाद कांग्रेस पार्टी एक बार फिर देशभर में मजबूती से उभर कर जन आंदोलन के रूप में काम करेगी।
                   
                     


Ad Code

Responsive Advertisement