Ticker

6/recent/ticker-posts

विदिशा जिले में 534.65 मिमी वर्षा दर्ज -

विदिशा जिले में गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक वर्षा दर्ज हुई है। ज्ञातव्य हो कि एक जून से आज दिनांक तक इस वर्ष में अब तक 534.65 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है जबकि गतवर्ष उक्त अवधि में 522.1 मिमी वर्षा हुई थी।  
    जिले की तहसीलों में स्थापित वर्षामापी यंत्रों पर शुक्रवार को दर्ज की गई वर्षा की जानकारी देते हुए अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि नौ अगस्त की प्रातः आठ बजे रिकार्ड की गई वर्षा अनुसार 46.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। 
    शुक्रवार आठ अगस्त को सर्वाधिक वर्षा गुलाबगंज में 75.5 मिमी तथा न्यूनतम कुरवाई में 30 मिमी तथा अन्य तहसीलों में भी वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा 40 मिमी, बासौदा 64.4 मिमी, सिरोंज 50 मिमी, लटेरी 44 मिमी, ग्यारसपुर में 35 मिमी एवं नटेरन में 32 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।  


Ad Code

Responsive Advertisement