- |
जबलपुर | |
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की वर्ष 2013 की परीक्षा में पहली रैंक हासिल करने के लिए डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय द्वारा एसडीएम गोरखपुर आशीष पाण्डे का 26 नवंबर को सम्मान किया जायेगा। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल आर.एम. जोशी ने विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होने श्री पाण्डे को पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। ज्ञात हो कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पाण्डे सागर विश्वविद्यालय के कला संकाय के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस विश्वविद्यालय में अध्ययन करते हुए वर्ष 2005 में स्नातक एवं 2008 में स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की। श्री पाण्डे ने सागर विश्वविद्यालय से ही योग में डिप्लोमा भी किया है। |
Social Plugin