Ticker

6/recent/ticker-posts

सिटी वॉक फेस्टिबल 07 दिसंबर को कार्यक्रम संचालन हेतु सौंपे दायित्व

पन्ना | 05-दिसम्बर-2019
 



 

 


   


    कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने बताया है कि अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा सिटी वॉक फेस्टिबल 2019 के अन्तर्गत कार्यक्रम 07 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रमानुसार वॉक प्रातः 10 बजे से धरम सागर तालाब से मीटिंग पाइंट महेन्द्र भवन तक तथा पन्ना रेनैसेंस वॉक का आयोजन दोपहर 2 बजे से मीटिंग पाइंट महेन्द्र भवन से रामजानकी मंदिर तक किया जाएगा।
    उन्होंने कार्यक्रम के संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत पन्ना को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा हैं। इसी प्रकार मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका पन्ना को कार्यक्रम का आयोजक तथा जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पन्ना को कार्यक्रम समन्वयक का दायित्व सौंपा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पन्ना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित कराएंगे





Ad Code

Responsive Advertisement