Ticker

6/recent/ticker-posts

15 दिसम्बर तक पेट्रोल पंपो पर पीयूसी लगाना अनिवार्य

विदिशा | 06-दिसम्बर-2019
 



 


   


    कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र व्रिक्रम सिंह के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने आज आदेश जारी कर सभी पेट्रोल पम्प पर  15 दिसम्बर तक पीयूसी स्थापित करने के निर्देश जारी किए हैं।
     कलेक्टर श्री सिंह ने प्रदूषण कण्ट्रोल की बैठक में निर्देश जारी किए है। सभी कमर्शियल वाहनों में पीयूसी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य किया है  और सभी पेट्रोल पंप पर प्रदूषण नियंत्रण जांच केंद्र स्थापित करने को कहा है।
     जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप मालिको को पूर्व में ही इस संबंध में निर्देश जारी किए जा चुके है। अब 15 दिसम्बर तक सभी पेट्रोल पंपो पर पीयूसी स्थापित करना अनिवार्य है अन्यथा उनके पेट्रोल पम्प सील किये जायेंगे,और उनके लायसेंस निलम्बित करने की कार्रवाई की जाएगी।





Ad Code

Responsive Advertisement