Ticker

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर द्वारा किया गया वृद्धजनों का सम्मान "खुशियों की दास्तां"

सतना | 05-दिसम्बर-2019
 



 


   


 

   अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस के अवसर पर गुरूवार को चंद्राश्रय नीमी में कलेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह ने वृद्धजनों का सम्मान कर गर्म ऊनी कपडे वितरित कर इस दिवस की सार्थकता सिद्ध की। उन्होंने वही अन्य लोगो को भी प्रोत्साहित किया कि वे भी अपने परिवार के साथ विशेष आयोजनो, दिवसो पर गरीबो की मदद कर इस खुशी को अपने अंदर तक महसूस करें।
    अंतर्राष्ट्रीय स्वैच्छिक सेवा दिवस पर चंद्राश्रय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वृद्धाश्रमों में अपनापन का अनुभव प्राप्त होता है। आश्रमों में विभूतियां निवास करती हैं। यहां रहने वालों के अनुभव को साझा करें और अपने जीवन में उतारें। कलेक्टर डॉ. सिंह ने वृद्धाश्रम निवास करने वाले सभी वृद्धजनों को पेंशन स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने वृद्धाश्रमों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की भी बात कही। ट्रस्टी श्री मोतीलाल गोयल ने कहा कि आज वृद्धजनों की सेवा का मौका मिला है। इनकी सेवा से आत्मिक संतोष मिलता है और स्वर्ग का अनुभव प्राप्त होता है।
    श्री राजाराम त्रिपाठी ने कहा कि शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इस प्रकार के आयोजन किए जाकर वृद्धजनों का सम्मान किया जा रहा है। समाज को इस कार्य से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बताया कि चन्द्राश्रय में 27 पुरूष एवं 6 महिलाएं निवासरत है। दान दाताओं द्वारा मुक्त हस्त से दान किया जाता है। यहां निवासरत सभी वृद्धजन बेहद राहत महसूस करते हैं। श्री त्रिपाठी ने स्व.डॉ. लालता प्रसाद खरे द्वारा किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपना सर्वस्व इस वृद्धाश्रम के लिए दान कर दिया। इस मौके पर श्री महेश आयलानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्री हरीप्रसाद गोस्वामी ने सम्मान गीत प्रस्तुत किया। एडवोकेट श्री के.पी. शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया।





Ad Code

Responsive Advertisement