राजगढ़ | 02-दिसम्बर-2019 |
कलेक्टर सुश्री निधि निवेदिता ने लम्बित पत्रों की समीक्षा बैठक में शिकायतों के ताबड़ तोड़ निराकरण के लिए अधिकारियों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि जिले में सभी विभागों की सी.एम. हेल्पलाइन क तहत 10 हजार के करीब शिकायतें थी। जो कि घटकर 5 हजार तक पहुँच चुकी है। उन्होने कहा कि इतनी मेंहनत और लगन से कार्य करने के लिए सभी अधिकारी धन्यवाद के पात्र है। बैठक में सी.ई.ओं. जिला पंचायत श्री मृणाल मीना अपर कलेक्टर श्री नवीत कुमार धुर्वे संयुक्त कलेक्टर श्री रामाधार सिंह अग्निवंशी एस.डी.एम. श्री संदीप अष्ठाना डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति अग्रवाल तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि जिले में सी.एम. हेल्पलाइन के तहत करीब 10 हजार शिकायतें थी। कलेक्टर द्वारा समीक्षा के दौरान जिस विभाग की शिकायतें अधिक थी, उनके ऊपर 10-10 हजार का जुर्माना लगाया। अधिकारियों ने कलेक्टर के निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए 10-10 हजार का जुर्माना जमा किया और जुट गए शिकायतों के निराकरण में आज स्थिति यह पहुँची कि अधिकारियों ने 5000 के करीब शिकायतें निराकृत कर दी। इसी प्रकार जनाधिकार और अन्य शिकायतें का निराकरण किया गया। कलेक्टर ने इसी प्रकार की कार्यप्रणाली अपनाए रहने की बात कही। उन्होंने जिन विभागों की अधिक शिकायते लम्बित है, उन्हे निर्देश दिए कि शिकायतो का स्तर शुन्य करें। |
Social Plugin