Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्यप्रदेश पुलिस ने शुरू किया एमपी ई-कॉप मोबाइल एप्प

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस ने सुरक्षा के लिए संचालित अपना एप और ज्यादा अपडेट किया है। इस एप के माध्यम से प्रदेश के हर व्यक्ति को सुरक्षा चक्र प्रदान हो रहा है। इस एप के माध्यम से कोई भी महिला, पुरुष छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद सदा पुलिस के संपर्क में रह सकेंगे और आपात स्थिति में बटन दवाने पर आप लोकेशन सहित आपका संदेश पुलिस की डायल-100 सेवा के साथ आपके 4 अन्य परिचितों तक अपने आप पहुँच जाएगा। एक साथ पांच लोगों तक आपकी मुसीबत सम्बन्धित जानकारी साझा जो जाएगी, जिससे आपकी समस्या पर तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा।
     इस एप के माध्यम से बिना थाने जाए ऑनलाइन चरित्र सत्यापन, गिरफ्तार व्यक्ति की जानकारी, मध्यप्रदेश के सभी थानों में एफआईआर देखी जा सकेगी। गुमशुदा व्यक्ति की जानकारी, चोरी हुए वाहनों, गोपनीय शिकायतों, ऑनलाइन शिकायत भी की जा सकेगी।
     गूगल प्ले स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड करे विशेष महिलाओं और छात्राओं को अनिवार्य रूप से MpeCop app डाउनलोड करना चाहिए और पुलिस के सहयोग से अपनी और आपने परिवार, दोस्तों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। मध्यप्रदेश पुलिस सुरक्षा के लिये तत्काल करवाई के लिये प्रतिबद्ध है। इस एप से आपको निकटतम थाने की जानकारी और मेप भी लोकेशन से मिलेगा। सुरक्षा का सबसे महत्पूर्ण हथियार अब आपके मोबाइल में उपलब्ध रहेगा।


Ad Code

Responsive Advertisement