अनुपपुर | |
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी विपिन पटेल ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 के लिए गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन के लिए 8 पंजीयन केन्द्र बनाए गए हैं। आपने बताया कि तहसील पुष्पराजगढ़ अंतर्गत आ.जा.सेवा. सह. समिति राजेन्द्रग्राम, आ.जा.सेवा. सह. समिति बेनीबारी, आ.जा.सेवा. सह. समिति भेजरी, तहसील जैतहरी अंतर्गत आ.जा.सेवा. सह. समिति जैतहरी, तहसील अनूपपुर अंतर्गत आ.जा.सेवा. सह. समिति दुलहरा, आ.जा.सेवा. सह. समिति अनूपपुर, तहसील कोतमा अंतर्गत आ.जा.सेवा. सह. समिति निंगवानी(खोड़री नं. 1), आ.जा.सेवा. सह. समिति कोतमा को पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। किसान गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन 01 फरवरी से 28 फरवरी 2020 तक शासकीय कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक करा सकते हैं। |
Social Plugin