Ticker

6/recent/ticker-posts

अतिवृष्टि एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का केंद्रीय मूल्यांकन दल ने किया दौरा

हरदा | 


 

      केंद्रीय मूल्यांकन दल द्वारा हंडिया तहसील के विभिन्न गांवों का दौरा किया गया। इस दौरान बाढ़ से खरीफ की फसलों का नुकसान का जायजा लिया गया। मूल्यांकन दल के दो सदस्यों डॉ. ए. के. तिवारी, निदेशक, दलहन विकास कृषि एवं किसान कल्याण विभाग एवं सुभाष चंद्र मीणा, निदेशक, डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस द्वारा बाढ़ प्रभावित ग्राम जोगा का दौरा किया। इस दौरान वहां रह रहे विस्थापितों से रूबरू हुए एवं उनका हालचाल जाना। इस दौरान मूल्यांकन दल द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा की जा रही मदद प्रशंसा की गई।
    प्रशासन द्वारा वन क्षेत्रों के फसल बीमा करने के कार्य को प्रशंसा की गई। उनसे देश में रोल मॉडल के रूप में विकसित किए जाने की बात की। जोगा भ्रमण के दौरान जोगा को इको टूरिज्म के क्षेत्र में बढ़ावा देने के सुझाव दिए गए।
 



Ad Code

Responsive Advertisement