रीवा | |
रीवा संभाग में एक जून 2020 से अब तक कुल 832.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। संभाग में 11 सितम्बर को 13.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी। इस संबंध में उपायुक्त भू-अभिलेख केपी पाण्डेय ने बताया कि एक जून से अब तक रीवा जिले में 828.2 मि.मी., सतना जिले में 722.1 मि.मी., सीधी जिले में 813.3 मि.मी. तथा सिंगरौली जिले में 965.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। गतवर्ष इसी अवधि में संभाग में 781.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी थी जिसमें रीवा जिले में 770.5 मि.मी., सतना में 750.7 मि.मी., सीधी में 742.1 मि.मी. तथा सिंगरौली जिले में 862.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी। |
Social Plugin