झाबुआ | 15-अक्तूबर-2020 |
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति श्री रोहित सिंह के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर आयोजित किए जा रहें है। इसी श्रृखंला में 17 अक्टूबर को जनपद पंचायत पेटलावद, 19 अक्टूबर को जनपद पंचायत रामा, 21 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पारा, 22 अक्टूबर को जनपद पंचायत मेघनगर, 25 अक्टूबर को जनपद पंचायत रानापुर, 26 अक्टूबर को जिला विकलांग पुनर्वास केन्द्र रंगपुरा तथा 27 अक्टूबर जनपद पंचायत थांदला में शिविर रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर ने इन शिविरों को सफल बनाने के लिए विषय विशेषज्ञ के दलों की ड्यूटी लगाई है। |
Social Plugin