बैतूल | |
जिले में मरीजों द्वारा कोरोना बीमारी को हराने एवं स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने का सिलसिला लगातार जारी है। दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को विनोवा वार्ड बैतूल निवासी 68 वर्षीय महिला, कोठी बाजार बैतूल निवासी 56 वर्षीय पुरूष, हाउसिंग बोर्ड कालोनी बैतूल निवासी 58 वर्षीय महिला, भग्गूढ़ाना बैतूल निवासी 52 वर्षीय महिला, बैतूल निवासी 60 वर्षीय पुरूष, किदवई वार्ड बैतूल निवासी 79 वर्षीय पुरूष, सिविल लाईन मुलताई निवासी 41 वर्षीय महिला, नेहरू वार्ड मुलताई निवासी 40 वर्षीय महिला, सोनेगांव मुलताई निवासी 29 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय बालक एवं 50 वर्षीय पुरूष, सिपावा मुलताई निवासी 15 वर्षीय बालिका, अम्बेडकर वार्ड मुलताई निवासी 32 वर्षीय पुरूष, भगतसिंह वार्ड मुलताई निवासी 76 वर्षीय पुरूष एवं 33 वर्षीय महिला, सोनोरा मुलताई निवासी 14 वर्षीय बालक एवं 12 वर्षीय बालक, खेड़ली बाजार मुलताई निवासी 28 वर्षीय युवक, प्रताप वार्ड टिकारी बैतूल निवासी 72 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला एवं 24 वर्षीय युवक, शिवाजी वार्ड बैतूल निवासी 12 वर्षीय बालिका, 9 वर्षीय बालिका एवं 37 वर्षीय महिला, सदर बैतूल निवासी 62 वर्षीय महिला, प्रताप वार्ड टिकारी बैतूल निवासी 24 वर्षीय युवती, सदर बैतूल निवासी 36 वर्षीय पुरूष एवं 46 वर्षीय महिला, हसलपुर आमला निवासी 33 वर्षीय पुरूष एवं सदर बैतूल निवासी 70 वर्षीय पुरूष को शासन की गाईडलाइन के अनुसार कोरोना से स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों को एसएमएस (सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क एवं सेनेटाईजर का प्रयोग) का पालन करने की सलाह दी गई। |
Social Plugin