Ticker

6/recent/ticker-posts

जिले में 11 करोड़ 28 लाख 19 हजार 339 रूपये का खनिज राजस्व प्राप्त

 

मुरैना 
    कोरोना कोविड-19 की महामारी जैसी वैश्विक समस्या एवं लॉकडाउन के बावजूद खनिज राजस्व प्राप्ति में उल्लेखनीय उपलब्धी हुई है।
    कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने एक जानकारी में बताया कि जिले में चालू माली साल के दौरान अभी तक 11 करोड़ 28 लाख 19 हजार 339 रूपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है। जो पिछले वर्ष की तुलना से 5 करोड़ 57 लाख 30 हजार 296 रूपये अधिक है। जिले में पिछले वर्ष इसी अवधि तक 5 करोड़ 70 लाख 89 हजार 43 रूपये की खनिज राजस्व वसूली की गई थी।    
    कलेक्टर ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा लगातार पिछले 02 वर्षो से अच्छा खनिज राजस्व संग्रहण किया जा रहा है। पिछले साल सामान्य परिस्थितियों में अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 तक 5 करोड़ 70 लाख 89 हजार 43 रूपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ था, जो पिछले वर्ष का बेहतर  संग्रहण था। वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2020-21 में अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 तक 11 करोड़ 28 लाख 19 हजार 339 रूपये का खनिज राजस्व वसूल किया गया है, जो पिछले वर्ष से 5 करोड़ 57 लाख 30 हजार 296 रूपये से अधिक होकर पिछले वर्ष की तुलना में 198 प्रतिशत अधिक है। विभागीय वीडियो कॉन्फें्रसिंग दिनांक 15 जनवरी 2021 के अनुसार मुरैना राज्य के छठवे नंबर पर आया हैं, जो मुरैना जैसे जिले के लिये अच्छा समाचार है। यह सब संभव हुआ है। पिछले वर्षों की बकाया राशि वसूली एवं वित्तीय वर्ष 2021 के डेडरेंट राशि समय सीमा में जमा कराने से कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन द्वारा बकाया राजस्व वसूली व डेडरेंट वसूली पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे शासन के राजस्व का इजाफा हुआ। 
 

Ad Code

Responsive Advertisement