Ticker

6/recent/ticker-posts

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम - खुशियों की दास्तां महिला किसान सुखिया बाई बनी क्षेत्र की रोल मॉडल

 

बैतूल | 
   जिले की जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के ग्राम जुवाड़ी के रूकमणी स्व सहायता समूह की सुखिया बाई तुमराम ने जनपद क्षेत्र के 43 ग्रामों की लगभग 1300 महिलाओं को समूह के माध्यम से प्रत्यक्ष व अप्रत्क्ष रूप से उन्नत व आधुनिक कृषि के प्रति जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन अवधि में 43 ग्रामों की विभिन्न समूहों की महिलाओं तक कृषि हेतु बीज उपलब्ध कराया, जिसके लिये उन्हे अपोलो टायर फाउन्डेशन के द्वारा उनके ‘एक नाम’ प्रोग्राम के तहत देश की 8 सशक्त महिलाओं में सम्मिलित किया गया है। श्रीमती सुखिया बाई कक्षा 5वीं तक शिक्षित हैं। इनके पास कुल 2 एकड़ भूमि है। श्रीमती सुखिया बाई को मनरेगा से सिंचाई हेतु कपिलधारा कूप एवं जैविक खाद उत्पादन हेतु नाडेप निर्माण का लाभ दिया गया है। सुखिया बाई उक्त संसाधनों की मदद से इस भूमि पर उन्नत खेती करते हुये 16 क्विंटल गेहूं, 8 क्विंटल मक्का, 10 क्विंटल धान का उत्पादन प्रति वर्ष करती है। इन समूहों को सशक्त करने में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ‘प्रदान’ संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Ad Code

Responsive Advertisement