Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 1 जुलाई को शहडोल प्रवास पर रहेगें

 

उमरिया | 
    प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 1 जुलाई 2021 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेगें। शहडोल जिले के  विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 01 जुलाई को प्रातः 11:45 बजे भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12:35 बजे उमरिया हेलीपैड पहुंचेंगे। श्री शिवराज सिंह चौहान उमरिया हवाई पट्टी से दोपहर 12:40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1:05 बजे शहडेाल जिले के जमुई हेलीपैड पहुंचेगें वे यहां से प्रस्थान कर दोपहर 1:15 बजे ग्राम पंचायत जमुई पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 1.40 बजे इंडोर स्टेडियम धनपुरी पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रमांे में शामिल होगें। मुख्यमंत्री  श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 2.15 बजे इंडोर स्टेडियम धनपुरी से प्रस्थान कर दोपहर 2:45 बजे मेडिकल काॅलेज शहडोल पहुंचेगें तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3.30 बजे मेडिकल काॅलेज शहडोल से प्रस्थान कर दोपहर 3.40 बजे हेलीपैड जमुई पहुंचेंगे तथा यहां से 3:45 बजे उमरिया के लिए रवाना होगें।
 

Ad Code

Responsive Advertisement