Ticker

6/recent/ticker-posts

मैरिज गार्डन की अनुमति से पूर्व पुलिस, राजस्व एवं नगर एवं ग्राम निवेश की सहमति लेना जरूरी शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त के साथ किया भ्रमण ग्वालियर | 11-अगस्त-2019
































 


 

     ग्वालियर शहर में मैरिज गार्डन बनाने की अनुमति से पहले पुलिस अधीक्षक, क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग की सहमति भी अवश्य लेना होगी। निगम द्वारा तीनों लोगों से सहमति के उपरांत ही मैरिज गार्डन निर्माण की अनुमति दी जायेगी। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने रविवार को नगर निगम आयुक्त एवं राजस्व अधिकारियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण के दौरान यह निर्देश दिए हैं। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने रविवार को नगर निगम आयुक्त एवं शहर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों के साथ शहर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण हेतु निगम को दी जाने वाली भूमियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों के स्थलों का भी अवलोकन कर अतिक्रमण तत्परता से हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। 
    कलेक्टर श्री चौधरी ने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है कि सरकारी भूमि पर जहां भी अतिक्रमण है उसको सख्ती से हटाने की कार्रवाई की जाए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में पुलिस विभाग एवं नगर निगम के अमले का भी सहयोग लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने हुरावली, सिटी सेंटर, फूटी कॉलोनी आदि क्षेत्र का भ्रमण कर शासकीय योजनाओं के लिए विभिन्न विभागों को उपलब्ध कराए जाने वाली भूमि का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने हुरावली नाले पर अतिक्रमण कर बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व अधिकारियों को तत्काल जाँच कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों के लिए ग्वालियर में नई प्रयोगशाला निर्माण का प्रस्ताव भी शासन स्तर को भेजा जाए। इसके लिए ग्वालियर में उपयुक्त शासकीय भूमि का चयन कर शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजें, ताकि खाद्य पदार्थों की प्रयोगशाला जो वर्तमान में भोपाल में है, उसकी एक शाखा ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए ग्वालियर में स्थापित हो सके। 

हुरावली पहाड़ी पर वृक्षारोपण का किया अवलोकन

    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी ने कलेक्ट्रेट के पीछे हुरावली पहाड़ी पर सिटी फोरेस्ट विकसित करने के उद्देश्य से किए गए वृक्षारोपण का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस पहाड़ी पर अधिक से अधिक पौधे रोपण का कार्य बरसात के मौसम में ही किया जाए, ताकि पहाड़ी पर सिटी फोरेस्ट विकसित हो सके। उन्होंने नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन से कहा कि हुरावली पहाड़ी की तरह ही शहर की अन्य पहाड़ियों पर भी वृक्षारोपण का कार्य हाथ में लिया जाए। इसके साथ ही पहाड़ियों पर वृक्षारोपण के साथ-साथ एप्रोच रोड़ एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शहर की पहाड़ियां भी दर्शनीय स्थल बन सकें। 

आरटीओ ऑफिस की पहाड़ी पर जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का अवलोकन

    बरसात का पानी अधिक से अधिक रोककर जमीन में उतारने के लिए चलाए जा रहे अक्षय जल संचय कार्यक्रम के तहत नगर निगम द्वारा आरटीओ कार्यालय स्थित पहाड़ी पर ट्रेंच बनाने का कार्य किया जा रहा है। नगर निगम की 13 जेसीबी मशीनों के माध्यम से पहाड़ी के चारों ओर ट्रेंच बनाने का काम किया जा रहा है। 
    कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी एवं नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने रविवार को अक्षय जल संचय कार्यक्रम के तहत आरटीओ पहाड़ी पर किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि जल संरक्षण के लिए निगम द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है। इस तरह का कार्य शहर की सभी पहाड़ियों पर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय जल संचय कार्यक्रम के तहत पहाड़ियों पर जल संरक्षण के लिए बनाई जा रही ट्रेंच निर्धारित आकार की ही निर्मित की जाएं। साथ ही इसके लिए निर्धारित तकनीक का भी उपयोग किया जाए। 
    उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा गत दिनों शारदा बाल ग्राम की पहाड़ी पर भी अक्षय जल संचय कार्यक्रम के तहत ट्रेंच बनाने का कार्य किया गया है। इन ट्रेंचों के माध्यम से बरसात का पानी जो पहाड़ी से बहकर व्यर्थ चला जाता है, वह पानी ट्रेंचों में रूककर जलीय सतह के पानी को बढ़ा रहा है। 

निरीक्षण के दौरान यह रहे उपस्थित

    एडीएम श्री रिंकेश वैश्य, एसडीएम सर्वश्री अनिल बनवारिया, प्रदीप तोमर, सी बी प्रसाद, श्रीमती पुष्पा पुषाम, प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी अधिकारी श्री पवन सिंघल, अक्षय जल संचय कार्यक्रम के प्रभारी श्री शिशिर श्रीवास्तव एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 


(0 days ago)

डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.













पाठकों की पसंद










































संग्रह














































































जुलाईअगस्त 2019सितम्बर

सोम.मंगल.बुध.गुरु.शुक्र.शनि.रवि.
2930311234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930311
2345678










© 2012 सर्वाधिकार सुरक्षित जनसम्पर्क विभाग भोपाल, मध्यप्रदेश             Best viewed in IE 7.0 and above with monitor 


Ad Code

Responsive Advertisement