Ticker

6/recent/ticker-posts

आजादी के भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर अब देश को बचाने के लिए कांग्रेस के भारत बचाओ आंदोलन में बुंदेलखंड की हुंकार बुलंद करें - डॉ सुधांशु त्रिपाठी

    


सागर/ आगामी 14 दिसंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ सुधांशु त्रिपाठी ने सोमवार को संभागीय मुख्यालय सागर में कांग्रेसजनों की बैठक लेकर रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के संबंध में विचार विमर्श किए तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में एआईसीसी कोऑर्डिनेटर कुलजीत सिंह बाछल जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत एवं रेखा चौधरी तथा विधायक तरवर सिंह लोधी के साथ ही वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं मोर्चा संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
                             बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि देश की सत्ता पर भाजपा की मोदी सरकार के काबिज होने के बाद से देश के सामने अनेक गंभीर चुनौतियां आ गई है। पिछले 6 सालों में देश में आर्थिक विकास की दर तथा रोजगार के अवसरों में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बुंदेलखंड ने भारत की आजादी के समय अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में नेतृत्व किया था वैसा ही समय अब भारत को बचाने के लिए बुंदेलखंड के सामने हैं। उन्होंने आवाहन किया कि बुंदेलखंड के कांग्रेसजन भारत बचाओ आंदोलन में भी अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कर आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ पहुंचे। बैठक का संचालन मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने किया।
                             बैठक को संबोधित करते हुए शहर- जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार में किसान नौजवान गरीब मजदूर महिलाएं और व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों और आर्थिक विफलताओं से देश के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। शहरी नौजवान रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है वहीं आर्थिक मंदी के चलते व्यापारी अपने कारोबार से हाथ धो बैठा है। महिलाएं एवं बेटियां सुरक्षित नहीं रह गईं हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी ने देश की आम आवाम की चिंता को जाहिर करने के लिए भारत बचाओ नारे के साथ आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली का आह्वान किया है। इस रैली में शहर की गरीब मजदूर महिलाओं और नौजवानों के साथ ही आम जनता बड़ी संख्या में हिस्सा लेगी।
            जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार में अन्नदाता किसान सबसे ज्यादा पीड़ित और शोषित है। किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिलना तो दूर अब किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक यूरिया उपलब्ध कराने में भी भाजपा की मोदी सरकार विफल साबित हुई है।अब समय आ गया है कि किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए कांग्रेसजन अपनी ताकत लगाएं। उन्होंने कहा कि जिले के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में किसान और कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचकर मोदी सरकार को हिलाने का काम करेंगे।
            मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि मोदी सरकार की आर्थिक विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में भारत बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी समेत अन्य राष्ट्रीय नेतागण संबोधित करेंगे। भारत बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ सुधांशु त्रिपाठी संभाग के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर भ्रमण करने के बाद रविवार की शाम संभागीय मुख्यालय सागर पहुंचे।
            दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली को सफल बनाएं के लिए बुलाई गई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश सिं घई पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे जितेंद्र सिंह चावला श्याम सराफ कमलेश बघेल कमलेश साहू अमित रामजी दुबे सिंटू कटारे राजकुमार पचौरी दीनदयाल तिवारी शरद पुरोहित शरद पुरोहित  राजाराम सरवैया शैलेंद्र श्रीवास्तव प्रवक्ता संजय सिंह घोसी देवेंद्र फुसकेले आशीष ज्योतिषी जमना प्रसाद सोनी सुरेंद्र सुहाने गुरमीत सिंह आनंद तोमर जितेंद्र रोहन अवधेश तोमर आदिल राइन अभिनव मिश्रा देवेंद्र तोमर श्याम जी शुभम उपाध्याय दुबे शैलेंद्र तोमर रिंकू केशरवानी अशरफ खान मदन दुबे संतोष सराफ फहीम अंसारी आदि ने उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने के संबंध में अपने सुझाव दिए। बैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव डॉ सुधांशु त्रिपाठी ने रैली के संबन्ध में नरेश जैन गोवर्धन रैकवार विमल जैन समेत प्रमुख  पदाधिकारियों से वन टू वन चर्चा भी की।
           


Ad Code

Responsive Advertisement