Ticker

6/recent/ticker-posts

23 जनवरी को कराया जाएगा डीईसी और एल्बेंडाजोल गोली का सेवन "राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस"

छतरपुर | 20-जनवरी-2020
 



 

 

 


   

    छतरपुर जिले में 23 जनवरी को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान 2 वर्ष से अधिक आयु की जिले की सभी लक्षित आबादी को सार्वजनिक रूप से उम्र के अनुसार डीईसी और एल्बेण्डाजोल गोली का सेवन कराया जाएगा।
    जिला मलेरिया अधिकारी डा. शरद चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइलेरिया रोग (हाथी पांव) से जिले की जनता को रोगमुक्त कराए जाने के लिए दवा का सेवन करना जरूरी है।
18 लाख व्यक्तियों को कराया जाएगा गोली का सेवन
    छतरपुर जिले में दवा सेवन के लिए 2 वर्ष से अधिक उम्र की लक्षित आबादी 18 लाख 79 हजार 574 है। 2 से 5 वर्ष उम्र के बच्चों को एक-एक डीईसी और एल्बेण्डाजोल गोली का सेवन कराया जाएगा। इसी तरह 6 से 14 वर्ष के बच्चों को 2 डीईसी गोली और 1 एल्बेण्डाजोल गोली और 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को 3 डीईसी और 1 एल्बेण्डाजोल गोली खिलाई जाएगी। एल्बेण्डाजोल गोली को चबाकर खाना है। फाइलेरिया दिवस पर गोली सेवन का कार्यक्रम 23 से 25 जनवरी तक चलेगा।
    कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु जिले में 6 हजार 265 दवा वितरक और 627 सुपरवाईजर नियुक्त किए गए हैं। विकासखण्ड स्तर पर 46 लाख 98 हजार 935 डीईसी गोली और 18 लाख 79 हजार 574 एल्बेण्डाजोल गोली का वितरण कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सभी विकासखण्ड में पहुंचकर फाइलेरिया कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण भी किया जा रहा है।
    जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्कूलों, छात्रावासों और आंगनबाड़ियों के बच्चों को दवा सेवन कराने के लिए समुचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।
डीईसी गोली का सेवन गंभीर रोग से बीमार व्यक्तियों, गर्भवती माताओं और 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गोली का सेवन नहीं कराया जाएगा। डीईसी गोली का कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। गोली के सेवन से शरीर में माइक्रो फाइलेरिया के कीटाणु होने पर जी मचलाना, बुखार आना और सिरदर्द होना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यह क्षणिक होता है और कुछ समय बाद स्वतः ही सही हो जाता है। 




Ad Code

Responsive Advertisement