Ticker

6/recent/ticker-posts

ई-दक्ष केन्द्र में कम्प्यूटर प्रशिक्षण 22 जनवरी से

छतरपुर | 20-जनवरी-2020
 



 

 

 


   

    छतरपुर जिला पंचायत सभाकक्ष के ऊपर स्थित ई-दक्ष केन्द्र में 22 जनवरी से 22 फरवरी तक स्कूल शिक्षा विभाग के गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, नौगांव और अलीपुरा संकुल के शिक्षकों के लिए बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण का समय सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित है। प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 07682-244054 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
    अपर कलेक्टर पी.एस. चौहान ने संबंधित संकुल प्राचार्य को प्रशिक्षण के नामित शिक्षकों को कार्यमुक्त करने और अन्य जरूरी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




Ad Code

Responsive Advertisement