Ticker

6/recent/ticker-posts

घर घर जाकर स्वास्थ्य टीम कर रही हैं सर्वे

खण्डवा | 17-अप्रैल-2020
 



 

    कोविड-19 के पॉजिटिव पाए गए मरीजों के घरों के आसपास बनाए गए  कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के दल घर घर जाकर सघन सर्वे कार्य करेंगे। इन दलों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सक, सुपरवाईजर, ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार ये दल प्रातः 8 बजे से अपने क्षेत्रों में सर्वे करेंगे तथा दोपहर 2 बजे सुपरवाईजर अपने क्षेत्र की रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन क्षेत्रों के लिए सर्वे दल तैनात किए गए है, उनमें संतोष नगर, लाल चौकी, पदमकुण्ड, महारानी लक्ष्मी बाई एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय शामिल है।
   संतोष नगर क्षेत्र के लिए डॉ. असिफ अंसारी, ए.एन.एम. मालती यादव व मेघा तिवारी तथा सुपरवाईजर मुरारीलाल दुबे की ड्यूटी लगाई गई है। लाल चौकी क्षेत्र के लिए डॉ. शहजाद अंसारी, ए.एन.एम. राधा देवड़े व सरोज कनेरिया तथा सुपरवाईजर सै. खालिद हुसैन की ड्यूटी लगाई गई है। पदमकुण्ड क्षेत्र के लिए डॉ. मुख्तार अंसारी, ए.एन.एम. लीला पाटिल व सारिका पटेल तथा सुपरवाईजर बी.के. बैरागी की ड्यूटी लगाई गई है। महारानी लक्ष्मी बाई क्षेत्र के लिए डॉ. शीतल शर्मा, ए.एन.एम. निरजा मोखले व अल्का अटूट तथा सुपरवाईजर जे.एन. मीणा की ड्यूटी लगाई गई है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय क्षेत्र के लिए डॉ. अभिषेक मिश्रा, ए.एन.एम. अर्चना पवैया व सुनन्दा कनाडे तथा सुपरवाईजर श्री अशोक पंवार की ड्यूटी लगाई गई है। सभी दलों के साथ 10 आंगनवाड़ी व आशा कार्यकर्ता भी तैनात की गई है। 



Ad Code

Responsive Advertisement