कटनी | 17-अप्रैल-2020 |
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कटनी द्वारा ग्राीष्मकाल में ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित हैण्डपम्पों के सुधार व पेयजल व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित करने नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ के जिला मुख्यालय प्रभारी अनुरेखक एस.एन. पाल को बनाया गया है। नियंत्रण प्रकोष्ठ सैल का दूरभाष नंबर 07622-225752 है। प्रकोष्ठ सैल में प्राप्त शिकायतों को संबंधित कर्मचारी पंजी में संधारित करेंगें तथा सैल प्रभारी को शिकायतों के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायेगे। सैल प्रभारी शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारी, कर्मचारी से सतत् संपर्क कर शिकायत के निराकरण के लिये कार्यवाही करेंगे। इस प्रकोष्ठ में अन्य कर्मचारियों को दायित्व सौंपते हुये ड्यूटी आदेश जारी किया गया है। इसके अनुसार सहायक ग्रेड-2 एस.एस. धुर्वे, सहायक ग्रेड-3 शिवम चौरसियों एवं हेल्पर अहिल्या बाई सेन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक उसके पश्चात कार्यालयीन समय तक उपस्थित हरेंगे। वहीं समयपालक अशोक विश्वकर्मा, सहायक ग्रेड-3 शीला मांझी कार्यालयीन समय के पश्चात दोपहर 12.30 बजे सांय 5.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही रामसूरत मिश्रा, विनोद दुबे कार्यालय समय के पश्चात सांय 5.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक सैल में मौजूद रहेंगे। |
Social Plugin