भोपाल | 01-जून-2020 |
अब मध्य प्रदेश राज्य से बाहर जाने और मध्य प्रदेश राज्य में अन्य प्रदेश से आने वाले यात्रियों के लिए किसी भी प्रकार के ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही भोपाल से मध्य प्रदेश के किसी भी जिले में यात्रा के लिए ई-पास की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक गतिविधियों को संबल प्रदान करने और प्रदेश के भीतर आमजनों का आवागमन सुलभ बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के नवीनतम निर्देशानुसार प्रदेश में किसी भी जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए और मध्य प्रदेश राज्य से बाहर जाने और मध्य प्रदेश राज्य में अन्य प्रदेश से आने वाले यात्रियों के लिए ई-पास व्यवस्था प्रणाली की शिथिल किया गया है। साथ ही किसी व्यक्ति को अपनी सुविधा अनुसार ई-पास की आवश्यकता महसूस होती है तो वह पूर्व की भांति ही https://mapit.gov.in/covid-19/ पर ऑनलाइन आवेदन कर ई-पास का प्रिंट स्वत: ही मोबाइल में प्राप्त कर सकते हैं। |
Social Plugin