राजगढ़ | 30-जनवरी-2021 |
रबी विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए लोगों द्वारा अवैधानिक रूप से समर्थ मूल्य का लाभ न लिया जा सके, इसके लिए सिकमी/बटाईदार के रबी विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीयन के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें 15 फरवरी 2020 तक कराए गए सिकमी/बटाईदार अनुबंध मान्य किए जाने का उल्लेख है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 25 जनवरी 2021 आदेश के अनुसार 15 फरवरी 2020 के स्थान पर 15 फरवरी 2021 तक कराए गए सिकमी/बटाईदार अनुबंध ही मान्य होंगे। |
Social Plugin