राजगढ़ | 30-जनवरी-2021 |
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यदु ने बताया कि पल्स पोलियों अभियान के प्रथम चरण 31 जनवरी 2021 के अंतर्गत जिले में 0 से 05 वर्ष तक के 02 लाख 57 हजार बच्चों को पोलियों की दवा तीन दिवस क्रमश: 31 जनवरी, 01 एवं 02 फरवरी 2021 तक पिलाई जावेगी। जिसका पयवेक्षण कार्य जिला स्तरीय गठीत दल द्वारा किया जा रहा है। डॉ.यदु ने बताया की अभियान को सफल बनाये जाने हेतु 28 दिसम्बर 2020 को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पल्स पोलियों अभियान हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अंतर्विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाये जाने हेतु निर्देशित किया जा चुका हैं साथ ही अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एल.पी. भकोरिया ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियों कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियां की जा चूकि है जिसमें जिले में कुल 1656 बूथ बनायें गयें है जिनमें से बी-टाईप के 1198 बूथ बनाये गये हैं एवं सी-टाईप के 458 बूथ बनाये गये हैं। इन समस्त बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चों को दवा पिलाई जावेगी। जिले के 1656 बूथों पर कुल 3798 वैक्सिनेटर को लगाया गया है, जिनका पर्यवेक्षण कार्य 191 सुपरवाईजरों के द्वारा अभियान के तीनों दिन किया जावेगा। ट्राजिट साईट की 84 टीमें बनाई गई हैं जोकि ईट भट्टों, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशनों पर कार्य करेगी। जिले राजगढ़ में माइग्रेटरी साईट हेतु 78 मोबाईल टीम बनाई गई है जो बच्चों को माइग्रेटरी साईट पर जाकर दवा पिलायेगी। डॉ भकोरिया ने बताया कि जिला स्तर पर पल्स पोलियों अभियान हेतु कन्ट्रोल रूम का निर्माण कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाचूकि है साथ ही पल्स पोलियों कन्ट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक मोबाईल-9584355306, 9425688020 पर अभियान से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता हेतु एवं अप्रियघटना हाने पर कॉल कर सम्पर्क किया जा सकता है। |
Social Plugin