नीमच | 17-अप्रैल-2020 |
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी का कार्य कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह राजे के मार्गदर्शन में 15 अप्रैल से प्रारम्भ हो गया है। जिले के 41 खरीदी केन्द्रों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए खरीदी का कार्य किया जा रहा है। गेहूं उपार्जन केन्द्र नीमच सिटी पर शुक्रवार को नीमच सिटी के किसान भूपेन्द्र-फकीरचंद राठौर ने 50 क्विंटल गेहूं विक्रय किया। समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों पर शासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं किसानों के लिए टेंट, छांया, बैठक, पेयजल, हेण्ड सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था को किसान भूपेन्द्र ने सराहा है। खरीदी केन्द्र नेवड पर शुक्रवार को गेहूं विक्रय हेतु आए किसान जगदीश-हेमराज बंजारा ने भी 23 क्विंटेल गेहूं का विक्रय किया। केन्द्र पर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए किसान जगदीश बंजारा ने कहा,कि लॉकडाउन की वजह से कई दिनों से गेहूं घर पर ही रखे थे। बाजार व मण्डी बंद होने के कारण गेहूं बेच नही पा रहे थे। काफी परेशानी हो रही थी। परन्तु शासन द्वारा खरीदी शुरू करने से 1925 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से समर्थन मूलय खरीदी केन्द्र पर गेहूं खरीदा गया है। इससे किसानों की समस्या का समाधान हो गया है। सेमलीचन्द्रावत के किसान राजमल राठोर,बिसलवास सोनिगरा के किसान बंशीलाल भी समर्थन मूल्यपर अपना गेहूं विक्रयकर बेहद खुश है। अब तक 210 किसानों 1597 क्विंटल गेहूं खरीदी गया है। खरीदी का कार्य केन्द्रों पर निरंतर जारी है। |
Social Plugin